देर रात राजधानी के इस इलाके में घर पर मिली महिला की लाश, पुलिस ने जताई यह आशंका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर के टिकरापारा इलाके में मंगलवार देर रात एक अधेड़ महिला की हत्या कर दी गई। महिला की लाश उसके घर पर ही मिली।महिला के मुंह में पट्टी बांधने के साथ ही पैर को भी बांधा गया है। इसके बाद गला घोंटकर हत्या की गई है। टिकरापारा पटेल चौक की 55 साल की महिला का नाम शकुंतला यादव है। महिला ने मकान के आधे हिस्से को किराए पर दिया है। महिला को दोपहर में आखरी बार देखा गया था। उसके बाद से वह कमरे से बाहर नहीं आई। बड़ा बेटा कई बार फोन करता रहा, लेकिन जब कॉल रिसीव नहीं किया तो रात को घर पहुंचा। इस तरह घटना का खुलासा हुआ।

देर रात लगभग 11:30 से 12:00 बजे के बीच पुलिस को हत्या की सूचना मिली। हत्या के बाद हत्यारे महिला के घर के गेट को बाहर से लॉक करके भाग चुके थे। यह बात तब खुली जब महिला के बेटे ने उसे लगातार फोन किया । काफी देर तक जब महिला ने कॉल रिसीव नहीं किया तो बेटा मां का हाल देखने घर पहुंचा। बाहर से लॉक दरवाजा खोलकर वो अंदर गया और उसके होश उड़ गए। बेटे ने भागकर पड़ोसियों को संपर्क किया फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा।

जहां हत्या हुई वहां कोई लूट नहीं, करीबियों पर शक

शकुंतला टिकरा पारा के पटेल चौक के पास अपने मकान में अकेली ही रहती थी। उसका एक बेटा बोरिया में रहता था। महिला ने अपने मकान का आधा हिस्सा किराए पर दे रखा था। पुलिस किराएदार से पूछताछ कर रही है। आस-पास के लोगों ने भी पुलिस को बताया कि उन्हें महिला दोपहर के वक्त नजर आई थी उसके बाद से वह नहीं दिखी । पड़ोसियों को लगा महिला घर के अंदर ही होगी मगर बेटे के शोर मचाने के बाद में पता चला कि महिला की हत्या कर दी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BIG BREAKING : NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

BIG BREAKING : Dharmendra Pradhan resigns amid NEET controversy! रायपुर...

CG SET 2026 : तारीख जारी, आवेदन शुरू

CG SET 2026 : Dates released, applications open रायपुर। छत्तीसगढ़...