रायपुर में देर रात हुई बारिश, अगले तीन दिनों में पांच डिग्री सेल्‍सियस गिरेगा तापमान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मौसम में फिर से बड़ा बदलाव हुआ है। राजधानी रायपुर में बुधवार की देर रात बारिश हुई। बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में हवा की दिशा बदल गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक बार फिर से छत्‍तीसगढ़ में ठंड बढ़ने वाली है। इन दिनों अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नम हवाएं आ रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसके चलते आने वाले तीन दिनों तक छत्‍तीसगढ़ में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी। इसके साथ ही नम हवाओं के प्रभाव से ठंड भी बढ़ेगी।बुधवार को राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से ठंड थोड़ी कमतर ही रही। हालांकि देर शाम थोड़ी ठंडी हवाएं भी चली। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छत्‍तीसगढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार को छत्‍तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही 12 फरवरी तक छत्‍तीसगढ़ के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इस साल पिछले साल की अपेक्षा ठंड ज्यादा पड़ने के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री भी काफी ज्यादा रही।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उपर ऊपरी हवा चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके चलते ही गुरुवार 10 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 12 फरवरी तक चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related