LAL KRISHNA ADVANI:  लालकृष्ण आडवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

LAL KRISHNA ADVANI: Lal Krishna Advani’s health deteriorates; admitted to hospital

 

 

LAL KRISHNA ADVANI: पूर्व उप प्रधानमंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को चेस्ट इंफेक्शन के बाद दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार (16 अक्टूबर) की शाम 7.30 बजे उन्हें हॉस्पिटल लाया गया था। वह पल्मोनरी विभाग में उपचाराधीन हैं। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं।

अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत में किसी तरह की गिरावट की सूचना नहीं है। अस्पताल की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किए जाने की उम्मीद है। इससे उनकी सेहत और उपचार के संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

आडवाणी इस वर्ष मई में भी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे। उपचार के बाद कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

वह स्वास्थ्य संबंधी जांच और परामर्श के लिए समय-समय पर अपोलो अस्पताल जाते रहे हैं। वह न्यूरोलाजिस्ट डॉ. विनित सूरी से भी पहले परामर्श लेते रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related