ASIAN GAMES GOLD : 17 की कुमकुम ने तीर से रचा इतिहास!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ASIAN GAMES GOLD : 17-year-old Kumkum creates history with her arrow!

नई दिल्ली। एशियन गेम्स-2026 में 17 साल की कुमकुम मोहोद ने ऐसा निशाना लगाया कि इतिहास बन गया। महिला व्यक्तिगत रिकर्व फाइनल में साउथ कोरिया की ओ येजिन के खिलाफ मुकाबला 5-5 से बराबर हुआ, लेकिन शूटऑफ में कुमकुम ने परफेक्ट 10 लगाकर 6-5 से गोल्ड अपने नाम कर लिया।

यह एशियन गेम्स के व्यक्तिगत महिला रिकर्व इवेंट में भारत का पहला गोल्ड है। खास बात ये कि कुमकुम इस गेम्स में पहले ही महिला रिकर्व टीम के साथ गोल्ड और मिक्स्ड रिकर्व में सिल्वर जीत चुकी थीं। यानी यह उनका तीसरा मेडल है।

DEFAMATION NOTICE : बेलतरा में जमीन विवाद से सियासत गरम, विधायक ने भेजा मानहानि नोटिस!

फाइनल में कुमकुम एक वक्त 3-5 से पीछे थीं, लेकिन पांचवें सेट में लगातार तीन 10 लगाकर मुकाबला शूटऑफ तक ले गईं। निर्णायक तीर में कोरियाई खिलाड़ी ने 8 का स्कोर किया, जबकि कुमकुम ने सीधे 10 पर निशाना साधकर गोल्ड पक्का कर दिया।

इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक-2028 के लिए महिला रिकर्व का एक कोटा स्थान भी हासिल कर लिया है। यह कोटा खिलाड़ी के बजाय भारत को मिला है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related