CG NEWS : झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से मौत, परिजन ने किया हंगामा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS : Death due to wrong treatment by quack doctor, family creates ruckus

कोंडागांव, छत्तीसगढ़, 29 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से 60 वर्षीय बुजुर्ग बाला राम बंजारे की मौत हो गई। मामूली टॉन्सिल की शिकायत लेकर कथित डॉक्टर निखील सिकदार के क्लीनिक पहुंचे बाला राम की तबियत इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली थाने के सामने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि कथित डॉक्टर लंबे समय से बिना वैध लाइसेंस अवैध रूप से इलाज कर रहा था। उसकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में ANM पद पर कार्यरत है और उप स्वास्थ्य केंद्र का संचालन कर रही है।

घटना के बाद पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर निखील सिकदार को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और प्रशासन से जिम्मेदार कार्रवाई की अपील कर रहे हैं।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related