Kisan Mahapanchayat: क्या एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे किसान? महापंचायत की घोषणा; राकेश टिकैत ने क्या कहा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Kisan Mahapanchayat 2025: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने ग्रेटर नोएडा स्थित कैंप कार्यालय में आगामी महापंचायत को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी 22 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

‘किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे’

राकेश टिकैत ने कहा कि नोएडा, मथुरा, बुलंदशहर, हाथरस और आगरा के हजारों किसान इस महापंचायत में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर से लेकर आगरा तक फैले यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में किसानों की जमीन का अधिग्रहण यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया है, लेकिन अब तक किसानों को उनका 64.7% अतिरिक्त मुआवजा और 10% किसान कोटे के प्लॉट नहीं दिए गए हैं। टिकैत ने कहा कि सरकार और प्राधिकरण द्वारा किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं।

22 दिसंबर को होगी महापंचायत

BKU प्रवक्ता ने कहा कि जिले के किसी भी गांव की आबादी का निस्तारण नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों की मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो 22 दिसंबर की महापंचायत आंदोलन का बड़ा रूप लेगी।

क्या है किसानों की मुख्य मांगें

1 किसानों को उनका 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा तुरंत दिया जाए

2 जेवर से आगरा तक सर्विस रोड का निर्माण तत्काल शुरू किया जाए

3 आगरा टोल प्लाजा पर स्थानीय निवासियों को आधार कार्ड दिखाकर नि:शुल्क आवाजाही की अनुमति दी जाए

4 जिन गांवों का अधिग्रहण किया गया है, उन्हें सेक्टरों की तर्ज पर विकसित किया जाए

5 अधिग्रहित गांवों के युवाओं को रोजगार दिया जाए

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related