KHAN SIR NEWS: पटना कोर्ट से खान सर को मिली बड़ी राहत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KHAN SIR NEWS: Khan Sir gets major relief from Patna Court!

 

 

 

 

KHAN SIR NEWS: पटना के चर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में मशहूर टीचर और यूट्यूबर खान सर को पटना की सिविल कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है।

इसी मामले में न्यायिक हिरासत में बंद उनके दोनों बॉडीगार्डों को भी नियमित जमानत मिल गई है. अदालत के इस फैसले के बाद खान सर की गिरफ्तारी की आशंका फिलहाल टल गई है.

यह मामला जून की शुरुआत में सामने आया था, जब पटना स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर विवाद, पथराव और फायरिंग की घटना हुई थी.

आरोप है कि कुछ लोगों ने संस्थान पर हमला किया, जिसके बाद सुरक्षा में तैनात गार्डों ने लाइसेंसी हथियारों से गोली चलाई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और खान सर, उनके दोनों सुरक्षा कर्मियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया.

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों बॉडीगार्डों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं, एफआईआर में नाम आने के बाद खान सर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का रुख किया और अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की.

सुनवाई के दौरान उनके वकीलों ने दलील दी कि खान सर ने किसी तरह की फायरिंग नहीं की और पूरी घटना में उनका प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं था. बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि सुरक्षा कर्मियों ने संस्थान और वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा के उद्देश्य से कार्रवाई की थी.

हालांकि, अदालत से राहत मिलने के बावजूद इस मामले की पुलिस जांच जारी रहेगी.

अदालत के आदेश का असर केवल जमानत तक सीमित है और मामले की सुनवाई आगे भी न्यायिक प्रक्रिया के तहत जारी रहेगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related