Khairagarh by-election : कुमार विश्वास के ‘हमर भांचा राम’ कार्यक्रम पर विवाद, कांग्रेस ने दिखाया भाजपा को आईना क्या है पूरा मामला जानिए यहां

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

खैरागढ़ । खैरागढ़  विधानसभा उपचुनाव के बीच कवि कुमार विश्वास के ‘हमर भांचा राम” कार्यक्रम पर राजनीति विवाद शुरू हो गया है। भाजपा ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है कि प्रशासन रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने नहीं दे रहा, जबकि कांग्रेस की ओर से आयोजित कुमार विश्वास के कार्यक्रम को अनुमति दी गई है। आयोजनकर्ता के रूप में स्थानीय ‘हमर भांचा राम” समिति का नाम सामने आ रहा है, लेकिन भाजपा इसे चुनावी रंग देने में जुटी हुई है। इस बीच विवाद के बावजूद कुमार विश्वास रविवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

नफरत भाजपा के असली चेहरा

सांसद संतोष पांडेय ने जिला प्रशासन और सरकार की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि राम विरोधी, रामभक्त कैसे हो सकते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि खैरागढ़ जिला निर्माण का विरोध करने वाले भाजपाई पहले माता कौशल्या मंदिर के निर्माण का विरोध करते थे। अब रामकथा का भी विरोध कर रहे हैं। वोटों के लिए प्रभु राम से दिखावटी प्रेम और उन्हीं आराध्य प्रभु राम की माता से इतनी नफरत भाजपा के असली चेहरे को उजागर करती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related