Trending Nowमनोरंजन

KGF Chapter 2 : यश की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड फिल्म ने कमाए 1100 करोड़

सुपरस्टार यश (Superstar Yash)की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (movie kgf chapter 2)ने धमाल मचाया (rocked)हुआ है। फिल्म की रिलीज को इतने दिन हो गए हैं, लेकिन अब भी इसकी जबरदस्त कमाई(huge earnings) जारी है। लास्ट वीकेंड फिल्म ने 1000 करोड़ कमाए थे और अब 5 दिन में फिल्म ने 100 करोड़ कमा लिए हैं जिसके बाद फिल्म की कमाई 1100 करोड़ हो गई है। अब यश की फिल्म साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसके साथ ही केजीएफ चैप्टर 2( kgf chapter 2)तीसरी भारतीय फिल्म है जिसने 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। आने वाले दिनों में फिल्म 1200 करोड़ भी कर सकती है।

फिल्म को ईद और लंबे वीकेंड का फायदा मिला है। भारत के अलावा फिल्म विदेश में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। बता दें कि सिर्फ भारत में फिल्म ने अब तक 922 करोड़ कमा लिए हैं। सबसे ज्यादा नॉर्थ इंडिया में फिल्म ने 455 करोड़ कमाए हैं। वहीं इसके बाद कर्नाटक में फिल्म ने 160 करोड़ की कमाई की है। तो आपको पहले भारत में फिल्म की कमाई की लिस्ट बताते हैं।

कर्नाटक – 160 करोड़

आंध्र प्रदेश – 146 करोड़
तमिलनाडु – 101 करोड़
केरल – 60 करोड़
नॉर्थ इंडिया – 455 करोड़
टोटल- 922 करोड़

विदेश में

यूएसए – 7.25 मिलियन
मिडल ईस्ट – 6.25 मिलियन
ऑस्ट्रेलिया – $2.50 मिलियन
न्यूजीलैंड – $0.42 मिलियन
मलेशिया – $2.55 मिलियन
सिंगापुर- $0.88 मिलियन
नेपाल- $0.90 मिलियन
बाकी एशिया में – $0.60 मिलियन
यूके – $1.40 मिलियन
यूरोप और अफ्रीका – $1.50 मिलियन

विदेश में टोटल- 185 करोड़

वर्ल्डवाइड – 1107 करोड़

प्रशांत नील द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म के 2 पार्ट हैं, केजीएफ चैप्टर में रॉकी (यश) की स्टोरी दिखाई गई है। रॉकी एक अनाथ होता है जो काफी गरीब होता है, लेकिन फिर वह गोल्ड माइन का राजा बन जाता है। फिल्म का दूसरा पार्ट यानी कि केजीएफ चैप्टर 2 14 अप्रैल को रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। दूसरे पार्ट में यश के साथ रवीना टंडन, प्रकाश राज, संजय दत्त, मालविका अविनाश और श्रीनिधि शेट्टी अहम किरदार में हैं।

Share This: