PAPPU YADAV STATEMENT : नेताओं पर यौन शोषण और पोर्न देखने के आरोप

Date:

PAPPU YADAV STATEMENT : Politicians accused of sexual exploitation and watching porn

नई दिल्ली। लोकसभा में आज माहौल अचानक गरमा गया जब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर बोलते हुए सीधा नेताओं पर बड़ा हमला कर दिया। उन्होंने दावा किया कि देश में यौन शोषण के मामलों में सबसे आगे नेता हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कह दिया कि पोर्न देखने में भी नेता सबसे आगे हैं।

उनके इस बयान पर सदन में हंगामा मच गया और कई बार ‘शेम-शेम’ के नारे भी लगे। पप्पू यादव ने आंकड़े देते हुए कहा कि सैकड़ों सांसदों पर यौन शोषण के आरोप हैं और कई के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है।

उन्होंने महिला आरक्षण बिल का विरोध करते हुए कहा कि इसमें पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों के लिए अलग कोटा होना चाहिए, नहीं तो यह उनके साथ अन्याय होगा। अपने भाषण में उन्होंने फिल्म, मीडिया और फैशन इंडस्ट्री में महिलाओं के शोषण का मुद्दा भी उठाया।

इस बयान के बाद संसद के अंदर और बाहर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related