CG LABOURERS HOSTAGE : पुणे में छत्तीसगढ़ के मजदूरों पर अत्याचार, VIDEO वायरल

Date:

CG LABOURERS HOSTAGE : Torture of labourers from Chhattisgarh in Pune, VIDEO goes viral

बिलासपुर. बिलासपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के मजदूरों को महाराष्ट्र के पुणे में बंधक बनाकर रखा गया और उनके साथ जमकर मारपीट की गई। आरोप है कि लेबर ठेकेदार भुवनेश्वर राय और सुरेंद्र राय मजदूरों को काम दिलाने के नाम पर पुणे ले गए और वहां उन्हें कैद कर दिया।

जब एक प्रेग्नेंट महिला के इलाज के लिए पैसे मांगे गए, तो ठेकेदार भड़क गया और अपने साथियों के साथ मिलकर मजदूरों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोगों का सिर फट गया।
हैरानी की बात ये है कि स्थानीय पुलिस में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

किसी तरह एक महिला ठेकेदार के चंगुल से भागकर बिलासपुर पहुंची और SSP से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की है। अब सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

परिवार अब अपने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगा रहा है।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related