CG CRIME NEWS: Politician Demands ₹40,000, Threatening to Frame Victim in Rape Case!
CG CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वार्ड क्रमांक-10 में भाजपा के निष्कासित पार्षद पर युवक को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
पुलिस के अनुसार साहिल यादव ने वार्ड क्रमांक-2 के निष्कासित भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
साहिल ने बताया कि उसका पिछले कई वर्षों से धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले दोनों के बीच विवाद हो गया था।
बताया गया कि युवती शिकायत लेकर घरघोड़ा थाने पहुंची थी। इस दौरान साहिल भी आरोपी पार्षद के साथ थाने गया था। वहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और आपसी समझौते के बाद युवती ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया।
शिकायत के मुताबिक, उसी शाम आरोपी श्याम भोजवानी ने परिवार को धमकाते हुए कहा कि मामला खत्म कराने के लिए 50 हजार रुपए देने होंगे, नहीं तो युवक को दुष्कर्म केस में फंसा कर जेल भेज दिया जाएगा।
परिवार द्वारा रकम देने में असमर्थता जताने पर आरोपी ने 40 हजार रुपए में मामला निपटाने की बात कही और लगातार पैसे का इंतजाम करने का दबाव बनाता रहा।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी द्वारा पैसे मांगने की मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डिंग जब्त की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
कानून और पुलिस का डर दिखाकर पैसे वसूलना गंभीर अपराध है। पुलिस ने लोगों से ऐसे मामलों में तुरंत सूचना देने की अपील की है।

