CG MURDER CASE : लव स्टोरी का खौफनाक अंत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG MURDER CASE : A horrific end to a love story

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार शक में बदल गया और फिर मर्डर में खत्म हो गया। बीएड की पढ़ाई कर रहे कार्तिक साहू को अपनी गर्लफ्रेंड युनेश्वरी वर्मा पर शक था कि उसका किसी और के साथ अफेयर है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

शुक्रवार को कार्तिक युनेश्वरी को अपने कमरे पर लेकर गया। वहां फिर वही विवाद शुरू हुआ और गुस्से में उसने उसका गला दबा दिया। कुछ ही मिनटों में लड़की की मौत हो गई।

हैरानी की बात ये है कि हत्या के बाद कार्तिक ने खुद ही 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड बेहोश हो गई है। जब पुलिस पहुंची तो सच्चाई सामने आ गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मौके से फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं और केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related