Trending Nowशहर एवं राज्य

CG VIRAL NEWS : क्या मां दंतेश्वरी मंदिर में सलमान खान ने जलवाया ज्योति कलश, पढ़ें पूरी खबर .. 

KG Viral News: Did Salman Khan light the Jyoti Kalash in Maa Danteshwari Temple, read full news..

रायपुर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के फैंस की फेहरिस्त काफी लंबी है। भाईजान के फैंस उन पर जान छिड़कते हैं। इसका उदाहरण हाल ही में तब देखने को मिला, जब उनका एक फैन घुटनों के बल मंदिर पहुंच गया। नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में सलमान खान के नाम का दिया भी जलाया। सलमान के फैन की ऐसी दीवानगी देखने के बाद हर कोई हैरान है।

फैन को क्यों हुई सलमान की चिंता ? –

यह खबर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा शहर से सामने आ रही है। सलमान खान पर हुई गोलीबारी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों से परेशान एक फैन को सलमान की जान की चिंता सताने लगी। इस फैन का नाम वीरेंद्र प्रसाद पाढ़ी है, जो धरमपुरा का रहने वाला है। वीरेंद्र सलमान से मिलने मुंबई भी गए, लेकिन उनकी मुलाकात सलमान से नहीं हो सकी। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन उन्होंने सलमान की सुरक्षा की कामना करते हुए दंतेश्वरी मंदिर का रुख कर लिया।

घुटने के बल मंदिर पहुंचे –

वीरेंद्र कुमार धरमपुरा से जगदलपुर शहर में स्थित दंतेश्वरी मंदिर तक घुटनों के बल चलकर गए। यह दूरी लगभग 5 किलोमीटर है। भरी दोपहर और चिलचिलाती धूप में वीरेंद्र ने यह संकल्प पूरा किया और मंदिर पहुंच गए। मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने सलमान खान के नाम का दिया जलाया और माता के सामने सलमान को सुरक्षित रखने की मन्नत मांगी।

वीरेंद्र ने क्या कहा? –

वीरेंद्र का कहना है कि वो सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं। कई सालों से वो सलमान को फॉलो करते आ रहे हैं। गोलीबारी की घटना सुनकर वो सलमान से मिलने मुंबई भी गए। मगर सलमान उनसे नहीं मिल सके। सलमान को मिल रही धमकियों से वीरेंद्र काफी चिंता में थे। ऐसे में उन्होंने माता के सामने हाथ फैलाकर सलमान को हमेशा सुरक्षित और स्वस्थ रखने की विनती की है।

सलमान के घर पर गोलीबारी की घटना –

बता दें कि 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर धुआंधार फायरिंग हुई थी। इस घटना से पूरे देश में हड़कंप मच गया था। फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। तब से सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इस घटना के बाद से सलमान के फैंस भी उन्हें लेकर काफी चिंता में रहते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Advt_160oct2024
Advt_19_09
cookies_advt2024_08
advt_001_Aug2024
july_2024_advt0001
Share This: