KARNATAKA ELECTION RESULT : बेंगलुरु में कल कांग्रेस की बड़ी बैठक, 5 स्टार होटलों में 50 कमरें बुक, बहुमत के बाद हलचल तेज ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KARNATAKA ELECTION RESULT: Big meeting of Congress tomorrow in Bengaluru, 50 rooms booked in 5 star hotels, stir after majority ..

कर्नाटक। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। पार्टी 119 सीटों पर आगे है। वहीं, बीजेपी 72 सीटों पर आगे है, जबकि जेडीएस 26 पर आगे है। कांग्रेस ने बेंगलुरु के 5 स्टार हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक किए हैं। जीते हुए विधायकों को रात 8 बजे तक होटल में पहुंचने के लिए कहा गया है। कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।

10 मई को कर्नाटक की 224 सीटों पर मतदान हुआ था। सत्तारूढ़ बीजेपी ने जहां एक बार फिर सत्ता में वापस आने के लिए पुरजोर कोशिश की है, तो वहीं कांग्रेस की पूरी कोशिश बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने की है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में जद (एस) भी एक बार फिर किंग मेकर बनने की आस में है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related