JYOTIRADITYA SCINDIA : इंडिगो एयरलाइंस ने दिव्यांग बच्चे को विमान में चढ़ने से रोका, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया एक्शन !

Date:

Indigo Airlines prevented a disabled child from boarding the plane, Jyotiraditya Scindia took action!

भोपाल। इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से आज एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी एक्शन लिया. दरअसल, बताया जा रहा है कि इंडिगो एयरलाइंस ने एक दिव्यांग बच्चे को विमान में चढ़ने रोक दिया. जिसके बाद यह पूरा मामला केंद्र तक पहुंच गया. जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले में कहा कि ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह है पूरा मामला –

दरअसल, पूरा मामला रांची एयरपोर्ट से जुड़ा हुआ है. जहां एक दिव्यांग लड़का रांची से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया. जिसके बाद बच्चे के मां-बाप ने भी यात्रा करने से इनकार कर दिया. जिसके बाद यह पूरा मामला केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास पहुंचा.

सिंधिया ने जताई नाराजगी –

मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ”इस तरह के व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस है किसी भी इंसान को इससे नहीं गुजरना चाहिए! स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.” सिंधिया की नाराजगी के बाद इस पूरे मामले में एयरलाइन के सीईओ ने माफी मांगी है. वहीं नगर विमानन मंत्रालय की तरफ से भी इस मामले में इंडिगो से रिपोर्ट मांगी है.

सिंधिया को सोशल मीडिया पर की गई थी शिकायत –

दरअसल, इस पूरे मामले की शिकायत मनीष गुप्ता नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर की थी. उन्होंने एक पत्र के माध्यम से रांची एयरपोर्ट पर एक दिव्यांग बच्चा फ्लाइट में चढ़ने से डर रहा था, उसके माता-पिता उसे शांत करने में लगे थे. इस बीच इंडिगो कर्मियों ने बच्चे को विमान में चढ़ाने से मना कर दिया. उन्होंने तर्क दिया कि इससे अन्य यात्रियों को खतरा है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि दूसरे यात्रियों ने भी इसका विरोध किया था. इसके बाद भी बच्चे को विमान में नहीं चढ़ने दिया गया, जिसके बाद बच्चे के मां-बाप ने भी विमान में यात्रा करने से मना कर दिया.

आगे से पूरा ध्यान रखा जाएगा: इंडिगो –

वहीं इस मामले में इंडिगो ने स्टेटमेंट भी जारी किया है. इंडिगो की तरफ से कहा गया कि ‘7 मई को रांची एयरपोर्ट पर दुर्भाग्यपूर्ण वाकया हुआ, जब एक दिव्यांग टीनेजर और उसके माता-पिता हैदराबाद की फ्लाइट में नहीं चढ़ पाए इंडिगो के कर्मचारी इस बात को लेकर परेशान भी है. इंडिगो ने बताया कि हमारे क्रू और एयरपोर्ट स्टाफ को खास ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि खास जरूरतों वाले यात्रियों को बेहतर ट्रीटमेंट दिया जा सके.”

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related