Crime News: पहले किया झगड़ा, फिर लगा दी बहन के घर में आग, भाई की हैवानियत

Date:

Crime News: First a Quarrel, Then He Set His Sister’s House on Fire—A Brother’s Brutality

Crime News:अभनपुर क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के चंपारण चौकी अंतर्गत जौंदा गांव का है जहां एक भाई ने अपनी ही बहन के घर में आग लगा दी। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान सुमित साहू उर्फ पंडा उर्फ पप्पू साहू के रूप में हुई है। उसे अपनी बहन के चरित्र पर शक करता था।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन आरोपी अपनी बहन के घर पहुंचा और  गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर घर में आग लगा दी।

 

इस घटना में घर के अंदर रखा सामान, घर के बाहर खड़ी बाइक, महत्वपूर्ण दस्तावेज, घरेलू सामान और अन्य कीमती वस्तुएं भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गईं।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से अत्यधिक आक्रोशित था और पारिवारिक विवाद के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related