JUDGES APPOINTMENT : 3 दिन में हाईकोर्टस के लिए 44 जजों के नाम पर लगेगी मुहर ! बाकी पर फैसला जल्द, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JUDGES APPOINTMENT: Names of 44 judges will be approved for High Courts in 3 days! Decision on rest soon, Center told Supreme Court

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की तरफ से भेजी गई सिफारिशों का तेज़ी से निपटारा किया जाएगा. 104 लंबित सिफारिशों में से 44 को शनिवार तक मंजूरी दे दी जाएगी.

कोर्ट ने इस पर संतोष जताया. साथ ही बाकी सिफारिशों पर भी जल्द फैसले के लिए कहा. पिछली सुनवाई में कॉलेजियम पर कानून मंत्री के बयानों पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई थी. सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 फरवरी की तारीख तय की है.

जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस अभय एस ओका की पीठ के सामने केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए अटार्नी जनरल आर वेंकटरमानी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की टाइमलाइन को फॉलो करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related