JP NADDA LIVE : गोपाल व्यास के घर पहुंचे नड्डा .. नालंदा में छात्रों से संवाद, देखें लाइव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JP NADDA LIVE: Nadda reached Gopal Vyas’s house.. interacted with students in Nalanda, watch live

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर CM विष्णु देव साय के साथ कैबिनेट मंत्रियों, BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उनका स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, सांसद और कई विधायक भी उनकी अगवानी करने पहुंचे।

नालंदा परिसर में युवाओं से संवाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा नालंदा परिसर पहुंच गए हैं। नालंदा परिसर में मंत्री ओपी चौधरी ने जेपी नड्डा का स्वागत किया। श्री नड्डा के साथ प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी मौजूद हैं। यहां छात्र-छात्राओं से संवाद कर रहे हैं श्री नड्डा।

गोपाल व्यास के घर पहुंचे नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे पूर्व सांसद गोपाल व्यास के घर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि, पूर्व राज्यसभा सांसद हैं गोपाल व्यास को बीजेपी की सदस्यता दिलाने जेपी नड्डा पहुंचे हैं। वरिष्ठ भाजपा सदस्य के रुप में गोपाल व्यास को नड्डा सदस्यता दिलाएंगे।

रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राजधानी रायपुर के केनाल रोड पर स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा को माल्यार्पण कर सादर श्रद्धासुमन अर्पित किया। अद्वितीय साहस और नारीशक्ति की पर्याय रानी दुर्गावती की गौरव गाथा को सदैव प्रेरित करती रहेंगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related