JHEERAM GHATI ATTACK : झीरम हमले की 12वीं बरसी, कांग्रेस ने मनाया शहादत दिवस, भूपेश बघेल बोले- केंद्र सरकार ने नहीं कराई ठीक से जांच

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JHEERAM GHATI ATTACK : 12th anniversary of Jheeram attack, Congress celebrated Martyrdom Day, Bhupesh Baghel said- Central government did not conduct proper investigation

रायपुर। JHEERAM GHATI ATTACK  झीरम घाटी नक्सली हमले की 12वीं बरसी पर कांग्रेस ने शनिवार को शहादत दिवस मनाया। इस दौरान प्रदेश के तमाम कांग्रेस नेताओं ने शहीद नेताओं को श्रद्धांजलि दी और इस मामले में न्याय की मांग दोहराई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने झीरम मामले की जांच गंभीरता से नहीं कराई, जिससे सच्चाई सामने नहीं आ पाई।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि झीरम घाटी की घटना को 12 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन आज भी शहीद नेताओं की आत्माएं न्याय के लिए भटक रही हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले में कांग्रेस ने अपनी पूरी अग्रिम पंक्ति के नेता खो दिए। हम सबने आज उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

JHEERAM GHATI ATTACK  भूपेश बघेल ने कहा, “केंद्र सरकार ने झीरम हमले की जांच ठीक से नहीं कराई। जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया था, उनसे कोर्ट के आदेश के बाद भी पूछताछ नहीं हुई। जिन लोगों को गोलियां लगी थीं, उनसे भी पूछताछ नहीं की गई। इससे एनआईए की जांच की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।”

भूपेश बघेल ने 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को याद दिलाते हुए कहा, “तब कहा गया था कि 6 महीने के भीतर सभी दोषी जेल में होंगे, लेकिन आज 12 साल हो गए हैं। हमारी सरकार ने जांच करने की मांग की, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई।” उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियां केवल राजनीतिक मामलों में सक्रिय रहती हैं, झीरम जैसे बड़े मामले पर ध्यान नहीं देतीं।

JHEERAM GHATI ATTACK  कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि झीरम हमले की जांच को फिर से खोला जाए और दोषियों को सजा दी जाए, ताकि शहीद नेताओं की आत्माओं को शांति मिल सके।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related