Trending Nowशहर एवं राज्य

JCCJ की तीसरी लिस्ट जारी, महासमुंद से इन्हे मिली टिकिट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। सभी पार्टियां चुनाव को लेकर जोरों-शोरों से तैयारी कर रही है।एक तरफ जहां कांग्रेस और भाजपा ने अपने पूरे प्रत्याशियों को मैदान पर उतार दिया है तो वहीं आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इसमें सामरी विधानसभा से प्रभा बेला मरकाम, लोरमी से सागर सिंह बैस, मुंगेली से डॉ सरिता भारद्वाज, जांजगीर चांपा से रविंद्र द्विवेदी और महासमुंद से राशि महिलांग को प्रत्याशि घोषित किया है।

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: