CG HOTEL DEATH CASE : होटल में रुके युवक की संदिग्ध मौत, बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा राज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG HOTEL DEATH CASE : Suspicious death of a young man staying at the hotel, viscera report will reveal the secret

जांजगीर। जिले के कालिका होटल में ठहरे एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रात में तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद भी मौत की सही वजह सामने नहीं आने पर मेडिकल टीम ने बिसरा प्रिजर्व कर उसे रायपुर लैब भेजने का निर्णय लिया है।

मृतक की पहचान कृशचंद देवांगन, निवासी जावलपुर के रूप में हुई है। युवक होटल में एक युवती के साथ रुका था, जिसकी पहचान बिर्रा निवासी के रूप में हुई है। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और इससे पहले भी 2–3 बार मुलाकात हो चुकी थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि युवक के पेट से कुछ गोलियां (टैबलेट) मिली हैं। 15 नवंबर की रात युवक-युवती होटल में ठहरे थे और कुछ ही देर बाद युवक की तबीयत अचानक खराब हो गई। रात में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related