CG HIGHCOURT NEWS : छत्तीसगढ़ में पांच सिविल जजों के इस्तीफ़े से मचा हड़कंप! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG High Court News: Uproar in Chhattisgarh Following the Resignation of Five Civil Judges

CG HIGHCOURT NEWS : छत्तीसगढ़ में 5 सिविल जज जूनियर डिवीजन के इस्तीफे और फिर इस्तीफे को स्वीकार किये जाने के मामले की न्याय जगत में जमकर चर्चा हो रही है।

हाईकोर्ट की अनुशंसा पर विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने प्रदेश के पांच सिविल जज जूनियर डिवीजन के त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए अप्रैल माह में उन्हें कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है।

प्रदेश में न्यायिक सेवा में पदस्थ पांच सिविल जज जूनियर डिवीजन ने व्यक्तिगत कारण से अपने पद से त्यागपत्र दिया था।

इसी कड़ी में विधि एवं विधाई कार्य विभाग ने द्बिव सिंह सेंगर , प्रिय दर्शन गोस्वामी,  कुमारी नंदनी पटेल ,कुमारी भामिनी राठी एवं अर्पित गुप्ता के त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए उन्हें कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं का मानना है की भले ही सभी ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है, मगर इस्तीफे की मूल वजह कुछ और होगी।

कठिन परीक्षा के बाद चयनित न्यायिक अधिकारियों के सामूहिक त्यागपत्र ने आम जनमानस के बीच सवाल खड़े कर दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related