CG NEWS: शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Major Crackdown by the Education Department—176 Teachers Penalized!

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया का पालन नहीं करने वाले राज्यभर में 176 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि 14 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है।

इसके अलावा कई मामलों में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

शिक्षा विभाग के मुताबिक, 25 अप्रैल तक कुल 15,310 शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इनमें से 303 शिक्षकों ने नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं दी।

विभाग की बार-बार चेतावनी के बावजूद आदेश का पालन नहीं करने पर अब सख्त कार्रवाई की गई है।

बड़ी संख्या में शिक्षकों ने इस फैसले को अदालत में चुनौती भी दी है।

कांकेर में सबसे ज्यादा 72 , कोंडागांव में 23, बलरामपुर में 24 और सुकमा में 9 शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है।

बस्तर, बीजापुर, दुर्ग, रायगढ़ और रायपुर समेत कई जिलों में भी शिक्षक निलंबित किए गए हैं।

सरकार ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत 14 शिक्षकों का वेतन भी रोक दिया है। इनमें से 12 शिक्षक कोंडागांव जिले के हैं, जबकि अन्य मामलों को उच्च कार्यालयों को भेजा गया है।

शिक्षा विभाग ने 48 शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।

वहीं, विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आने वाले समय में इस मुद्दे पर और भी कड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related