IPS Suspension: IPS रतनलाल डांगी सस्पेंड, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IPS Suspension: IPS Ratan Lal Dangi Suspended; State Government Issues Order

IPS Suspension : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। महिला के साथ कथित अश्लील चैट वायरल होने के मामले में राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए IPS रतनलाल डांगी को सस्पेंड कर दिया है।आदेश में कहा गया है कि अधिकारी ने अपने पद के अनुरूप आचरण नहीं किया और गरिमापूर्ण पद पर रहते हुए नैतिकता के प्रतिकूल व्यवहार किया।

उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और स्थापित सामाजिक व सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन किया। यह कृत्य अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के नियम 3(1-क) (i), नियम 2(ख) (vii) और नियम 17-क (दो) का उल्लंघन माना गया है।

 

IPS रतनलाल डांगी का पूरा मामला एक महिला की शिकायत से जुड़ा है, जो कि छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी बताई जा रही है। महिला ने नवंबर महीने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। महिला के साथ रतनलाल डांगी की कथित अशोभनीय चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related