IPL CSK vs PBKS: चेन्नई की लगातार तीसरी हार के लिए जडेजा ने इन्हें ठहराया ​जिम्मेदार, कहा- इस ​खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ाना जरूरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2022 अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम को रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 54 रनों की एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की लीग के 15वें सीजन में तीन मैचों में यह लगातार तीसरी हार थी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 180 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 18 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गई।

 

चेन्नई की रनों की लिहाज से आईपीएल में यह दूसरी बड़ी हार है। वहीं, 2018 के बाद से ऐसा पहली हुआ है जबकि चेन्नई की टीम ऑलआउट हुई है। कप्तान रविंद्र जडेजा ने इस हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने साथ ही कहा कि ऋतुराज गायवाड़ के आत्मविश्वास को बढ़ाने की जरूरत है। पिछले सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले गायकवाड़ इस सीजन में तीन मैच में मात्र दो ही रन बनाए पाए हैं।

जडेजा ने मैच के बाद कहा, ‘हमने पावरप्ले में ही विकेट गंवा दिए और हमें लय नहीं मिल पाई। इसी वजह से गेम में वापसी करना काफ़ी मुश्किल हो गया। लेकिन हम ज्यादा मजबूती के साथ वापसी करेंगे। हमें ऋतुराज का आत्मविश्वास बढ़ाना होगा। हमें उनको बैक करने की जरूरत है। हम सब जानते हैं कि वह फॉर्म में लौटेंगे और जल्द ही बेहतरीन वापसी करेंगे। मुझे उम्मीद है कि वह वापसी करेंगे। शिवम दुबे ने अपनी बल्लेबाज़ी से प्रभावित किया है। निश्चित रूप से हम  अपना बेस्ट देंगे और मजबूती के साथ वापसी करेंगे।

आईपीएल 2022 में हार की हैट्रिक लगाने वाले सीएसके 9वें स्थान पर है। प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर चार अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स है, वहीं सबसे नीचे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। हैदराबाद ने इस सीजन अभी तक एक मैच खेला है और उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। सीएसके से खराब नेट रन रेट होने की वजह से एसआरएच सबसे नीचे 10वें पायदान पर है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related