अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : जिलों में विस अध्यक्ष, मंत्रियों, संसदीय सचिव, आयोग- प्राधिकरणों के अध्यक्ष और सदस्यों के मुख्य अतिथित्य में होगा योगाभ्यास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश के मुख्य अतिथित्य में राजधानी में होगा राज्य स्तरीय समारोह
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मंत्रीगणों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संसदीय सचिवों, विधायकों, आयोग- प्राधिकरणों के अध्यक्ष और सदस्यों को मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा जिले और समाज कल्याण मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा बालोद में मुख्य अतिथि होंगी। योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा रायपुर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा जिला, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया महासमुंद, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत गरियाबंद, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल रायगढ़, ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरु रूद्रकुमार मुंगेली, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंह देव सरगुजा और राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल कोरिया जिले के मुख्य अतिथि रहेंगे।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडावी कांकेर जिला, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर, संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव राय जांजगीर-चांपा, संसदीय सचिव श्री चिन्तामणी महाराज बलरामपुर, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी सुकमा, मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी धु्रव धमतरी, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य श्री गणेश योगी बलौदाबाजार-भाटापारा, मध्य क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लालजीत सिंह राठिया जशपुर, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य श्री राजेश नारा बस्तर, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम कोण्डागांव, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य श्री रविन्द्र सिंह राजनांदगांव, विधायक श्री चंदन कश्यप नारायणपुर, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम मंडावी बीजापुर, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल दंतेवाड़ा और विधायक डॉ. के.के. धु्रव को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिए मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LALU-RABRI SECURITY UPDATE : लालू-राबड़ी ने अपनी सुरक्षा लौटाई …

LALU-RABRI SECURITY UPDATE : Lalu-Rabri returned their security... रायपुर। बिहार...

DEVENDRA VIRAL VIDEO : कुर्ता कांड में फंसे देवेंद्र!

DEVENDRA VIRAL VIDEO : Devendra trapped in kurta scandal! रायपुर।...