दादरी। हरियाणा में कारों के लिए मिले विशेष नंबर ‘HR 88 B 8888’ की रिकॉर्ड तोड़ बोली रद कर दी गई है। बोलीदाता समय सीमा में भुगतान नहीं कर सका। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बोली रद कर दी और उसकी सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली। इस आकर्षक वाहन नंबर की बोली 1.17 करोड़ रुपए की लगी थी, जो इसे अब तक की भारत की सबसे महंगी कार रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट बना रही थी। अब यह नंबर फिर से नीलामी में जाएगा। अब सवाल यह है कि क्या फिर कोई इस नंबर पर रिकॉर्ड तोड़ेगा?
1.17 करोड़ का भुगतान न होने पर भारत का सबसे महंगा VIP नंबर ‘HR 88 B 8888’ की बोली रद्द
Date:

