INDIAN STUDENT US AIRPORT : अमेरिका में भारतीय छात्र से बदसलूकी, कांग्रेस बोली – पीएम मोदी ट्रंप से करें बात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIAN STUDENT US AIRPORT : Indian student mistreated in America, Congress said- PM Modi should talk to Trump

नई दिल्ली। INDIAN STUDENT US AIRPORT अमेरिका के नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मच गया है, जिसमें एक भारतीय छात्र को हथकड़ी लगाकर निर्वासित किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

क्या है मामला –

INDIAN STUDENT US AIRPORT भारतीय-अमेरिकी उद्यमी कुणाल जैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक भारतीय छात्र को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, हथकड़ी पहनाई गई और निर्वासित किया गया। जैन ने कहा कि छात्र रो रहा था और उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया।

भारतीय दूतावास का बयान –

न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली है और वे इस मामले में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे भारतीय नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कांग्रेस का हमला –

INDIAN STUDENT US AIRPORT कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिका में भारतीयों के साथ हो रही ऐसी घटनाएं ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से बढ़ी हैं। उन्होंने लिखा, “भारत और भारतीयों के सम्मान की रक्षा करना पीएम मोदी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”

कांग्रेस की मांग –

INDIAN STUDENT US AIRPORT जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से बात करनी चाहिए और अमेरिका में भारतीय छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा के मुद्दे पर हस्तक्षेप करना चाहिए।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related