INDIAN ARMY DAY 2022 : देश मना रहा आज 74वां सेना दिवस, जानें 15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है आर्मी डे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

इंडियन आर्मी(Indian Army )आज अपना 74वां स्थापना दिवस(Foundation Day ) मना रही है। बता दे देश में हर साल 15 जनवरी को भारतीय थल सेना दिवस(Indian Army Day ) मनाया जाता है। आज ही के दिन 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा (Field Marshal KM Cariappa) ने जनरल फ्रांसिस बुचर (General Sir Francis Butcher) से भारतीय सेना की कमान ली थी। फ्रांसिस बुचर भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर इन चीफ थे।  आर्मी डे(Army Day ) पर पूरा देश थल सेना के अदम्य साहस, उनकी वीरता, शौर्य और उसकी कुर्बानी को याद करता है।

कब हुआ भारतीय आर्मी का गठन (Indian Army Formation)

– भारतीय आर्मी का गठन 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता(kolkata ) में किया था।
– इंडियन आर्मी चीन और अमेरिका(America ) के साथ दुनिया की तीन सबसे आर्मी में शामिल है।
– 2013 में आई उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन राहत’ दुनिया का सबसे बड़ा सिविलियन रेस्क्यू ऑपरेशन था।

– यह दिन सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों व अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के साथ नई दिल्ली व सभी सेना मुख्यालयों में मनाया जाता है। आर्मी के जवानों के दस्ते और अलग-अलग रेजिमेंट की परेड होती है।

केएम करियप्पा(KM Cariappa)को  सौंपी जिम्मेदारी

1 – 1899 में कर्नाटक(Karnatak ) के कुर्ग में जन्मे फील्ड मार्शल करिअप्पा ने महज 20 वर्ष की उम्र में ब्रिटिश इंडियन आर्मी(British Indian Army ) में नौकरी शुरू की थी।
2  – करिअप्पा ने वर्ष 1947 के भारत-पाक युद्ध में पश्चिमी सीमा पर सेना का नेतृत्व किया था।
3 – भारत-पाक आजादी के वक्त उन्हें दोनों देशों की सेनाओं के बंटवारे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
4 – वर्ष 1953 में करिअप्पा सेना से रिटायर हो गए थे।

दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज

जैसलमेर में लगने वाला तिरंगा 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related