INDIA vs AUSTRALIA : पर्थ में भारत का खराब शुरुआत, तीसरा सबसे न्यूनतम पावरप्ले स्कोर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIA vs AUSTRALIA : India’s poor start in Perth, third lowest powerplay score

पर्थ। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा (ROKO) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। दोनों का पिछला मैच आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला था, जिसमें भारत ने खिताब अपने नाम किया था।

लेकिन वापसी मैच में रोहित और कोहली कुछ खास नहीं कर पाए।

रोहित शर्मा 14 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने दूसरी स्लिप में कैच कराया।

विराट कोहली 8 गेंदों का सामना कर शून्य पर आउट हुए। उन्हें तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच कराया। कोहली के लिए यह ऑस्ट्रेलिया में पहली बार वनडे इंटरनेशनल में शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बन गया।

कप्तान शुभमन गिल का बल्ला भी नहीं चला और वह 8 रनों पर आउट हुए। इस तरह रोहित (8), गिल (10) और कोहली (0) का संयुक्त स्कोर 18 रन रहा। यह किसी भी वनडे इंटरनेशनल में इन तीनों का सबसे कम संयुक्त पावरप्ले स्कोर है। पिछला न्यूनतम स्कोर 25 रन था, जो पाकिस्तान के खिलाफ 2023 में पल्लेकेल वनडे में दर्ज किया गया था।

भारत के पावरप्ले के पिछले न्यूनतम स्कोर इस प्रकार हैं –

27/3 बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई 2023

27/3 बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ 2025 *

35/2 बनाम इंग्लैंड, लखनऊ 2023

37/3 बनाम न्यूजीलैंड, दुबई 2025

39/3 बनाम ऑस्ट्रेलिया, वानखेड़े 2023

इस तरह भारत की शुरुआत बेहद कमजोर रही, और ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम को बड़ा स्कोर बनाने की चुनौती खड़ी हो गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related