IND W vs ENG W: A ‘revolution’ at Lord’s—historic world record set!
IND W vs ENG W: भारतीय तेज़ गेंदबाज़ क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स टेस्ट के ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया.
वह लॉर्ड्स के टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं.
क्रांति की गेंदबाज़ी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 170 रन पर समेटते हुए 115 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की.
भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 285 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 170 रन पर सिमट गई.
क्रांति गौड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 रन देकर पांच विकेट झटके.
उन्होंने पहले दिन टैमी ब्यूमोंट का विकेट लेने के बाद दूसरे दिन भी अपनी लय बरकरार रखी और माया बुशियर (23), एलिस कैप्सी (9) और इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट (44) को पवेलियन भेजा.
टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम की स्थिति मज़बूत नज़र आ रही है.
भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे, वहीं दूसरी पारी में भारतीय टीम 5 विकेट के नुक़सान पर 286 रन बनाकर खेल रही है. फ़िलहाल भारत इंग्लैंड से 401 रन आगे है.
