KASHMIR CLOUDBURST: अनंतनाग में बादल फटने से मची भारी तबाही! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KASHMIR CLOUDBURST: Cloudburst causes massive devastation in Anantnag!

 

 

KASHMIR CLOUDBURST: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बादल फटने की दो घटनाएं हुईं, जिससे शांगस और पहलगाम में अचानक बाढ़ आ गई।

खेती की जमीन को नुकसान पहुंचा और कई झोपड़ियां व होटल पानी में डूब गए। सबसे पहले शांगस के चटरगुल के ऊपरी इलाकों में बादल फटा, जिससे आरिपथ नाले का जलस्तर बढ़ गया।

अधिकारियों ने बताया कि कीचड़ और मलबे के साथ बाढ़ का पानी धान के खेतों, बागों और आस-पास के रिहायशी इलाकों के कुछ हिस्सों में घुस गया, जिससे खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। लगभग एक घंटे बाद, पहलगाम इलाके में ओवेरा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में एक और बादल फटा, जिससे ओवेरा नाले में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया।

मौसम विभाग ने लोगों ने सावधानी बरतने की अपील की है. वहीं 24 घंटे के अंदर तेज बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग और प्रशासन ने पर्यटकों को बारिश में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. अनंतनाग प्रशासन के मुताबिक, बादल फटने से कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है जिससे मलबा जम गया था, मलबा हटाने का काम जारी है. वहीं अनंतनाग जिले में ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है.

राहत की बात है कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी किसी भी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है. लेकिन भारी नुकसान इलाके में हुआ है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बादल फटने के कुछ ही मिनटों के अंदर पूरा इलाका एक दरिया में तब्दील हो गया था. चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में इस पेड़ पर बैन!

CHHATTISGARH : This tree is banned in Chhattisgarh! रायपुर। छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : CSP पर 1 करोड़ रिश्वत का आरोप!

CHHATTISGARH : CSP accused of taking bribe of Rs...