छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इनकम टैक्स का छापा

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गुरुवार को एक बार फिर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई रायपुर सहित बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में कार्रवाई की। इस बार IT विभाग के निशाने पर कोल्ड स्टोरेज और अनाज व्यवसायी हैं।

बताया जा रहा है कि इंदौर और नागपुर से करीब 200 अफसरों की टीम पहुंची। रायपुर के राधा मोहन टावर, लाल गंगा में व्यवसाइयों के ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा समता शॉपिंग आर्केड, तेलघानी नाका चौक, सिलतरा, कुशालपुर में टीमें पहुंची।

इसी तरह बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में भी कार्रवाई चल रही है। मौके पर एमपी पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक अन्य राज्यों में हुई कार्रवाई में यहां भी तार जुड़ने का पता चला है। इसके बाद टीम पहुंची।

अभी अफसरों की ओर से बताया नहीं गया है कि क्या क्या और कितना सामान बरामद हुआ है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related