राजनांदगांव में निकली विसर्जन झांकी: लाखों की संख्या में उमड़ी भीड़, चप्पे-चप्पे पर थी पुलिस की तैनाती.. वीडियो में देखिये संस्कारधानी की झांकी की झलक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

राजनांदगांव संस्कारधानी गणेश उत्सव की झांकी के लिए जाना जाता है. कई सालों झांकी की यह परम्परा चली आ रही है। राजनांदगांव की झांकी को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। कोरोना की वजह से 2 साल तक झाकियां नहीं निकाली गई थी। लेकिन इस बार बड़े स्तर पर झंकियों का निर्माण किया गया था। 9 सितम्बर की रात को शहर में विसर्जन झांकियां निकाली गई। जिसका लोगों में अलग उत्साह दिखा। राजनांदगांव में समस्त व्यापारी समिति और अलग-अलग समितियों के द्वारा मनमोहक आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन दिखाया जाता है। इस कारण राजनांदगांव संस्कारधानी कहा गया है।

जगह- जगह पुलिस की व्यवस्था

गणेश पर्व के पहले दिन 3 हत्याओं से राजनांदगांव शहर में सनसनी फैल गई थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर कई तरह के सवाल उठ खड़े हुए थे। जिसे देखते हुए झांकी में पुलिस व्यवस्था चाकचौबंद थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई थी। आउटर इलाकों में पुलिस की टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी। झांकी को देखने लाखों की संख्या में लोगों के आने का अनुमान जताया गया था। लोगों की भीड़ पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती भी थी। हालांकि लोगों की भीड़ पहले के मुकाबले कम थी।

छत्तीसगढ़ और आजादी के अमृत महोत्सव की दिखी झलक

झांकी में इस बार छत्तीसगढ़ संस्कृति और आजादी के अमृत महोत्सव की झलक देखने को मिली। जो काफ़ी खास था. सूत्रों के मुताबिक एक झांकी को बनाने में 5 से 6 लाख रुपए की लागत आई. कम से कम 50 झांकी के निकलने का अनुमान जताया गया था, लेकिन झांकी वाले दिन उनकी संख्या कम हो गई. राजनांदगांव के 1 दिन बाद डोंगरगढ़ में भी इसी तरह के झांकी का प्रदर्शन दिखाया जाता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...