ILLEGAL PAKISTANI CITIZENS CG : छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से बसे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल भेजा जाए वापस : राज्य आंदोलनकारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ILLEGAL PAKISTANI CITIZENS CG : Pakistani citizens illegally settled in Chhattisgarh should be sent back immediately: State agitator

रायपुर, 25 अप्रैल 2025। ILLEGAL PAKISTANI CITIZENS CG छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी और छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है कि राज्य में अवैध तरीके से बसे पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत वापस भेजा जाए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक गैरकानूनी तरीके से भारतीय नागरिक बन गए हैं। उन्होंने गृह विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ILLEGAL PAKISTANI CITIZENS CG राज्य आंदोलनकारियों का कहना है कि पाकिस्तान से शदाणी दरबार धार्मिक यात्रा पर आने वाले कई पाकिस्तानी नागरिक वापस न जाकर छत्तीसगढ़ में ही रुक गए हैं और अवैध रूप से यहां बस गए हैं। आरोप लगाया गया है कि भ्रष्ट व्यवस्था का फायदा उठाकर ये लोग आधार कार्ड, बिजली कनेक्शन और अन्य सरकारी दस्तावेज हासिल कर चुके हैं, यहां तक कि स्थानीय महिलाओं से शादी कर पत्नी के नाम पर संपत्ति अर्जित कर व्यवसाय भी प्रारंभ कर दिया है।

ILLEGAL PAKISTANI CITIZENS CG संगठन के नेताओं ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार नामजद शिकायतें की गई हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आंदोलनकारियों ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का निर्देश दिया है, ऐसे में छत्तीसगढ़ शासन को भी राज्य में बसे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें तत्काल देश से बाहर भेजने की कार्यवाही करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी दावा किया कि बस्तर से लेकर सरगुजा और राजनांदगांव से सरायपाली तक पाकिस्तानी नागरिक व्यापारी के रूप में जम चुके हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

ILLEGAL PAKISTANI CITIZENS CG कार्यालय सचिव अशोक कश्यप ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलनकारी व्यापक आंदोलन छेड़ेंगे।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related