दीपावली से पहले सभी निर्दोष जेल से बाहर नहीं आए तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे : बृजमोहन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। पूर्व मंत्री व दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कवर्धा विवाद मामले में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चेताते हुए कहा कि,दीपावली से पहले हमारे सभी साथी जेल से बाहर नहीं आए तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय एकात्म परिसर में शनिवार को पत्रकार वार्ता में बृजमोहन ने कहा कि कवर्धा के मामले में निर्दोष लोगों को कांग्रेस की सरकार ने जबरिया सलाखों के पीछे डाल दिया है। सरकार से हमारी मांग है कि दीपावली से बेगुनाहों को जेल से रिहा करे नहीं तो हम सरकार की ईंट से ईंट बजा कर रख देंगे।

बृजमोहन ने कहा कि कवर्धा मामले में कांग्रेस जिस तरह तुष्टिकरण कर रही है,चुन चुनकर सनातन कार्यकर्ताओं, और भाजपा के नेताओं के साथ बर्बरता से पेश आ रही है और मुस्लिम दंगाइयों को संरक्षण दे रही है, वह अब बर्दाश्त से बाहर हो रहा है।

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि दंगाई खुलेआम धूम रहे हैं। केसरिया ध्वज की रक्षा करने वाले दुर्गेश देवांगन पर दंगाइयों ने चाकू से हमला किया, बमुश्किल उनकी जान बच पाई। उन पर हमला करने वालों पर हत्या के प्रयास जैसी धाराएं नहीं लगाई गई। जबकि, दुर्गेश के शरीर पर चाकू के नौ इंच लम्बे निशान पाए गए। वहीं तुष्टीकरण के लिए हिन्दू कार्यकर्ताओं पर एट्रोसिटी और 307 जैसे गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। बृजमोहन ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विजय शर्मा के खिलाफ जिस तरह कांग्रेस सरकार पक्षपात कर रही है वो असहनीय है।

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ हमेशा से शांति का टापू रहा है। कबीरधाम जिला तो खासकर सनातन आस्थाओं के कारण हमेशा से सद्भाव का केंद्र रहा है। महान संत कबीर दास जी के नाम वाला यह जिला अपने नाम के अनुरूप ही श्रीराम भक्ति से सराबोर रहा है। उन्होंने कहा कि संत करपात्री जी महराज द्वारा स्थापित रामराज्य परिषद् का आज़ादी के बाद वाले समय में यह गढ़ रहा। यहां से तब परिषद् के विधायक हुआ करते थे।

उन्होंने कहा कि कल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन महामंत्री संगठन पवन साय, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के भाजपा नेताओं ने कबीरधाम जेल जाकर धर्मयोद्धा भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, सुखचैन यादव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की दिपावली से पहले रिहाई नहीं की गई भाजपा, कांग्रेस सरकार सरकार की ईंट से ईंट बजा बजा देगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related