RINKU SINGH TRANSFER : भाजपा नेता से विवाद, फिर ट्रांसफर हुए IAS रिंकू!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RINKU SINGH TRANSFER : Dispute with BJP leader, then IAS Rinku transferred!

रायपुर डेस्क। विवादों से पुराना नाता रखने वाले IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भाजपा नेता से टकराव के बाद उनका तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें उरई में एसडीएम न्यायिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूरा मामला 23 जून का बताया जा रहा है। आरोप है कि ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही और भाजपा ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें मोबाइल गिराने और धक्का देने की घटना सामने आई। शिकायत सीधे डीएम तक पहुंची और जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति बना दी गई।

वीडियो सामने आने के बाद मामला और गर्मा गया। इससे पहले भी भाजपा विधायक गौरीशंकर वर्मा उनके कामकाज को लेकर नाराजगी जता चुके थे। आखिरकार मंगलवार दोपहर डीएम ने तत्काल प्रभाव से उनका ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया।

CG TRANSFER BREAKING : श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल!

रिंकू सिंह राही की कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। हाथरस में जन्मे राही ने पहले PCS और फिर UPSC पास कर IAS बनने का सपना पूरा किया। मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार उजागर करने के बाद उन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उन्हें सात गोलियां लगी थीं और एक आंख की रोशनी चली गई थी।

इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दिव्यांग कोटे से UPSC क्लियर कर IAS बने। लेकिन अब एक बार फिर उनका नाम विवाद और तबादले को लेकर चर्चा में है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related