HUL Product Price Cut: साबुन से हॉर्लिक्स तक … HUL ने घटाए प्रोडक्ट्स के दाम यहां देखें List

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

HUL Product Price Cut : हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने आगामी GST लागू होने से पहले अपने कई उत्पादों की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने यह कदम उपभोक्ताओं को राहत देने और नए टैक्स ढांचे के अनुरूप खुद को तैयार करने के उद्देश्य से उठाया है।

22 सितंबर से लागू नई कीमतों के तहत, कुछ उत्पादों की कीमतों में ₹90 से घटाकर ₹55 तक की कमी की गई है, जिससे 35 रुपये की बचत होगी। ये बदलाव खासतौर पर उन उत्पादों पर लागू होगा, जो रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े हैं, जैसे पर्सनल केयर और घरेलू उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने कई लोकप्रिय उत्पादों की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने अखबारों में विज्ञापन जारी कर इसकी जानकारी दी है।

कंपनी ने जारी किया विज्ञापन
विज्ञापन के मुताबिक 340 मि.ली. की डव शैम्पू की बोतल अब 490 रुपये के बजाय 435 रुपये में मिलेगी। इसी तरह 200 ग्राम का हॉर्लिक्स जार 130 रुपये से घटकर 110 रुपये में उपलब्ध होगा। 200 ग्राम किस्सन जैम की नई कीमत 80 रुपये है, जबकि पहले यह 90 रुपये था। चार 75 ग्राम वाले लाइफबॉय साबुन का पैक भी 68 रुपये की जगह अब 60 रुपये में मिलेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related