CG NEWS : कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर हाईकमान का नियंत्रण, रायशुमारी के बाद ही होंगे नाम तय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS : High command has control over the appointment of district presidents in Congress, names will be decided only after consultation

रायपुर, 10 अप्रैल 2025। CG NEWS कांग्रेस पार्टी में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब स्थानीय बड़े नेताओं की पसंद-नापसंद से हटकर राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के तहत नियुक्तियां की जाएंगी। अहमदाबाद अधिवेशन के बाद यह स्पष्ट कर दिया गया है कि अब हर नियुक्ति से पहले प्रदेश में जाकर रायशुमारी की जाएगी।

केसी वेणुगोपाल ने दिया स्पष्ट संकेत

CG NEWS कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने अहमदाबाद अधिवेशन में यह संदेश साफ कर दिया कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से पहले जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद किया जाएगा। यह प्रक्रिया संगठनात्मक पारदर्शिता और मजबूती के उद्देश्य से अपनाई जा रही है।

स्थानीय नेताओं की पकड़ हो सकती है कमजोर

CG NEWS अब तक जिन जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है, उनमें कई जगहों पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की पसंद से नियुक्तियां की गई थीं। लेकिन अब हाईकमान की नई प्रक्रिया के तहत बाकी जिलों में होने वाली नियुक्तियों में उनकी राय की अनदेखी की जा सकती है।

11 नियुक्तियां हो चुकीं, दर्जनभर और बाकी

CG NEWS हाल ही में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 11 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। मगर अभी दर्जनभर से अधिक जिलों में नई नियुक्तियां होनी बाकी हैं। इन सभी पदों पर वर्तमान कार्यकाल समाप्त हो चुका है। नई प्रक्रिया के तहत इसमें कुछ विलंब हो सकता है क्योंकि नेताओं की पृष्ठभूमि की गहराई से जांच की जाएगी।

पहले गुजरात, फिर राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बदलाव

CG NEWS सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान पहले गुजरात के जिला संगठनों में बदलाव करेगा, इसके बाद राजस्थान और फिर छत्तीसगढ़ में नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी। अनुमान है कि छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक फेरबदल में डेढ़ से दो महीने का समय लग सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी को लेकर भी जल्द निर्णय संभव

CG NEWS कुछ सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस पहले चरण में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी प्रभारी को लेकर भी फैसला ले सकती है, जिसकी घोषणा जल्द की जा सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FAKE GOLD GANG : नकली सोने का खेल बेनकाब!

CG FAKE GOLD GANG : Fake gold game exposed! रायपुर....

MISIR BESRA ARRESTED : मिसिर बेसरा गिरफ्तार!

MISIR BESRA ARRESTED : Misir Besra arrested! रायपुर। झारखंड पुलिस...

CRUDE OIL PRICE : तेल फिर हुआ महंगा!

CRUDE OIL PRICE : Oil becomes expensive again! रायपुर। मिडिल...