Housing Board Colony: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिली खून से लथपथ युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Housing Board Colony: Blood-Soaked Body of Youth Found in Housing Board Colony; Sensation Grips the Area

Housing Board Colony: जगदलपुर के लालबाग इलाके स्थित हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में  BPCL कर्मचारी अतुल शर्मा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार  मृतक की उम्र 29 वर्ष बताई जा रही है।

आस पड़ोस लोगों को जब मृतक के कमरे से तेज बदबूदार गन्ध आने के बाद लोगो पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल पहुंच कर मृतक का कमरा को खोला गया तो कमरे में सभी तरफ खून फैला हुआ था और मृतक अतुल अपने बिस्तर पर पड़ा हुआ था।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक अतुल शर्मा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित 08वें ब्लॉक में अपने घर में अकेले रहता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही दिशा में जांच कर रही है।

दरअसल मृतक का घर अंदर से बंद पाया गया था और मृतक की कलाई की नस कटी हुई थी, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी मृत्यु होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related