धर्मTrending Now

Horoscope Today 16 August 2024: आज करनी पड़ सकती है भागदौड़, जानें सभी राशियों का हाल

Horoscope Today 16 August 2024: राशिफल के अनुसार, आज यानी 16 अगस्त 2024, शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ जातकों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। ऐसे में पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि आज का दिन सभी राशियों के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

 

आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। किसी यात्रा आदि पर जाने का विचार बन सकता है।

 

 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

अपने स्वास्थ्य के कारण आज कुछ परेशान रह सकते हैं। कार्य की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट व मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप न्यायालय पक्ष में चल रहे कार्य में विजय प्राप्त करेंगे, जिससे समाज में आपका खोया हुआ सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप आज हो सकती है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे, किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

 

यह वीडियो भी देखें

Loading video

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

 

आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन आदि कराने के लिए भागदौड़ करना पड़ सकती है। आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे, परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा।

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें आपको सहयोगी लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परंतु कोई भी बड़ा लेनदेन आज न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से बचकर रहें। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद में मनमुटाव की स्थिति निर्मित होगी।

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे, जिस कारण अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें, बाहर के खानपान से बचें। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन सोच विचार कर करें।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज कुछ सामाजिक विवाद के कारण आप अपने ऊपर दबाव महसूस कर सकते हैं। गलती न होने पर भी आपके ऊपर आरोप लगाया जा सकता है, सावधान रहें। विरोधियों से व्यापार-व्यवसाय में बड़ा उलटफेर करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है, समय को देखकर शांत रहें। पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप आर्थिक समस्या से जूझ सकते हैं।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज आपका पूरा हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही किसी नए कार्य की बड़ी योजना आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर बना सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, आज कोई नया वाहन या मकान का सौदा आप कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

Advt_19_09
cookies_advt2024_08
advt_001_Aug2024
july_2024_advt0001
Share This: