हिमाचल विस चुनाव : भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी-योगी समेत ये हैं शामिल…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

देहरादून। हिमाचल प्रदेश में चुनाव तारीखों का ऐलान होने के साथ ही प्रचार भी जोर पकड़ चुका है। ‘मिशन रिपीट’ की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने उम्मीदवारों के ऐलान के बाद स्टार कैंपेनर की लिस्ट भी जारी कर दी। चुनाव के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी,ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। इसमे मनोज तिवारी, संबित पात्रा और दुष्यंत कुमार गौतम भी शामिल हैं। भाजपा हाईकमान ने शुक्रवार के पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

इस सूची के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, बीएल संतोष, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री  प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्य मंत्री शांता कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बीके सिंह, हरदीप पुरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, पुष्कर सिंह धामी, सौदान सिंह, अविनाश राय खन्ना, मंगल पांडेय, तेजस्वी सूर्या, वनीत श्रीनिवासन, देवेंद्र सिंह राणा, संजय टंडन, किश्न कपूर, इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार, पवन राणा, महेंद्र सिंह ठाकुर, राजीव बिंदल, रश्मिधर सूद, हर्ष महाजन, पवन काजल और सरदार संदीप सिंह को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा के चुनाव होंगे जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related