दीपावली की खरीददारी करने बिहान बाजार पहुंचे गृहमंत्री साहू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दुर्ग । दीपावली के मौके पर जनपद पंचायत परिसर में आयोजित बिहान बाजार में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू दिवाली शॉपिंग के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने मशरूम मोदक, धान की झालर और फ्लोटिंग दीये खरीदे। मंत्री साहू को बिहान बाजार का सबसे खास आकर्षण फ्लोटिंग दीये लगे। उन्होंने समूह की महिलाओं से फ्लोटिंग दीये के बारे में पूछा।  समूह की महिलाओं ने बताया कि इस तरह से पानी में तैरने वाले दीये बहुत खूबसूरत लगते हैं और खूब बिक रहे हैं। गृह मंत्री ने इस मौके पर धान की झालर की खरीदी भी की। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में धान की झालर त्योहार के मौके पर लगाने की खूबसूरत परंपरा है जब धान पक जाती है तब दिवाली के मौके पर धान की बाली की सुंदर सजावट घरों में होती है और हमारे घर की सुंदरता इससे बहुत निखर जाती है। साथ ही पड़की भी धान के दाने खाने आती है। इस तरह से दीवाली त्योहार प्रकृति से हमारे रिश्तों की खूबसूरती को भी बताता है। मंत्री साहू ने इस मौके पर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद भी चखा। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विक्रय की जा रही अन्य वस्तुओं को भी देखा।

जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने बताया कि यहां पर 51 समूहों ने स्टॉल लगाएं हैं। इसके साथ ही भिलाई में भी सीमार्ट में बड़ी संख्या में दिवाली की पारंपरिक वस्तुओं की बिक्री हो रही है। उन्होंने बताया कि शाम को बड़ी संख्या में लोग यहां शॉपिंग करने पहुंचते हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव , जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related