CHHATTISGARH : खत्म हुआ पूरा परिवार, गांव में पहली बार एक साथ जलीं चार चिताएं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Entire family wiped out, four pyres lit simultaneously for the first time in the village

रायपुर डेस्क। हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दुर्ग जिले के कुथरेल गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। 500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से आईटी इंजीनियर अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी प्राची और दोनों मासूम बेटों की मौत हो गई। हादसे के पांच दिन बाद जब चारों के शव गांव पहुंचे तो हर आंख नम हो गई।

KHAN SIR COACHING ATTACK : खान सर ने बदली बात!

मंगलवार को रायपुर एयरपोर्ट से एंबुलेंस के जरिए शव गांव लाए गए। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। इसके बाद अरविंद, उनकी पत्नी और दोनों बेटों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार एक ही परिवार की चार अर्थियां एक साथ उठते देखीं।

ARAVALLI SUPREME COURT : अरावली पर SC का बड़ा एक्शन!

बताया जा रहा है कि बच्चों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के बाद परिवार हिमाचल घूमने गया था। 29 मई की रात साच पास क्षेत्र के पास उनकी टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और किसी को बचाया नहीं जा सका।

इस हादसे में दूसरे परिवार के चार लोगों समेत कुल 8 लोगों की मौत हुई थी। खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी इलाके के कारण राहत-बचाव अभियान भी बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन ने मिलकर शवों को खाई से बाहर निकाला था।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CGBSE SUPPLEMENTARY 2026 : 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री डेट जारी!

CGBSE SUPPLEMENTARY 2026 : 10th-12th supplementary date released! रायपुर डेस्क।...

KHAN SIR COACHING ATTACK : खान सर ने बदली बात!

KHAN SIR COACHING ATTACK : Khan Sir changed the...