ARAVALLI SUPREME COURT : SC takes major action on Aravalli!
रायपुर डेस्क। अरावली पर्वतमाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार की रिपोर्ट पर गंभीर सवाल उठाते हुए एक हाई लेवल एक्सपर्ट कमेटी बना दी है। अब यह कमेटी जांच करेगी कि कहीं नई परिभाषा और सीमांकन के नाम पर अरावली के बड़े हिस्से को संरक्षण से बाहर तो नहीं किया जा रहा।
CG SWEEPER PROTEST: ठेकेदारों ने रोकी गाड़ियां, 70 वार्डों में पसरा कचरा!
कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में कई ऐसी “बड़ी अस्पष्टताएं” हैं, जिनकी स्वतंत्र और वैज्ञानिक जांच जरूरी है। कमेटी की अध्यक्षता भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE) की महानिदेशक कंचन देवी करेंगी और 31 अगस्त 2026 तक रिपोर्ट सौंपेंगी।
सुप्रीम कोर्ट को खास चिंता इस बात की है कि अगर अरावली को सिर्फ 500 मीटर के दायरे वाली पहाड़ियों तक सीमित माना गया तो हजारों पहाड़ियां संरक्षण के दायरे से बाहर हो सकती हैं। इससे खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों का रास्ता खुल सकता है।
CM HELPLINE NO: CM हेल्पलाइन 1076 की होगी शुरुआत, एक कॉल पर होगी शिकायत दर्ज!
अब एक्सपर्ट कमेटी यह भी जांच करेगी कि राजस्थान की हजारों पहाड़ियों में से सिर्फ 1,048 को ही योग्य मानने का दावा कितना सही है। कोर्ट चाहता है कि अरावली के भविष्य पर कोई भी फैसला पूरी तरह वैज्ञानिक और निष्पक्ष आधार पर हो।

