CG SWEEPER PROTEST: ठेकेदारों ने रोकी गाड़ियां, 70 वार्डों में पसरा कचरा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Sweeper Protest: Contractors Halt Vehicles; Garbage Piles Up Across 70 Wards!

CG SWEEPER PROTEST: रायपुर नगर निगम की सफाई व्यवस्था को फिर एक बड़ा झटका लगा है।

चेतावनी के बाद बुधवार सुबह से सफाई ठेकेदारों ने काम बंद कर हड़ताल पर चले गए है।

इसके बाद निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में सफाई कार्य ठप हो गया है।

ठेकेदारों का कहना है कि एक माह में सभी वार्डों को मिलाकर 4 करोड़ का भुगतान होता है लेकिन पिछले चार माह से भुगतान नहीं हुआ है।

हमे भी सफाई कर्मचारियों को भुगतान करना पड़ता है. कई महीनों से सिर्फ आश्वासन दिया गया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ है।

हड़ताल पर गए ठेकेदारों ने बताया कि पिछले सप्ताह नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बकाया राशि जारी करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही रामकी कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने भी विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद कर दिया था। ऐसे में अब ठेकेदारों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related