सवा करोड़ रुपये के गांजे के साथ इंटर स्टेट स्मगलर गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महासमुंद. एक करोड़ 25 लाख रुपये के 5 क्विंटल गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को महासमुंद की सिंघोड़ा पुलिस ने धर दबोचा है. पकड़े गये दोनो तस्कर में से एक दिल्ली और एक यूपी का रहने वाले हैं. आरोपी गांजे को ओडिशा से लेकर रायपुर जा रहे थे.

दरअसल, मुखबिर की सूचना पर इस पूरी कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली है. सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते वक्त सिंघोड़ा पुलिस ने नेशनल हाईवे 53 पर ग्राम रेहटी खोल के पास पुलिस ने दोनों तस्करों को पकड़ा. आयशर ट्रक में भूसे के नीचे गांजा पकड़े गये दोनो तस्करों के नाम सुधीर कुमार यादव और रामकुमार शाहशंकर बताया जा रहा है. साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि इन्हें रायपुर से गांजा तस्करी के लिए हायर किया गया था.

साइबर सेल और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को ये सफलता मिली है. पकड़े गये दोनों तस्करों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत पुलिस नें कार्रवाई की है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related