Head teacher suspended: स्कूल में बच्चों से चावल ढोने का काम  कराने वाली प्रधान पाठिका को किया गया निलंबित 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Head teacher suspended: बिलासपुर । मस्तूरी ब्लाक के स्कूल में स्कूली बच्चों के द्वारा सहकारी समिति से चावल ढोने का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल की प्रभारी प्रधान पाठिका को निलंबित कर दिया गया हैं। मामले में मस्तूरी बीईओ ने जांच कर प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा था। जिसके बाद निलंबन की कार्यवाही की गई है।

मस्तूरी ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला सोन में पढ़ाई करने वाले 10 से 12 वर्ष के बच्चे सहकारी समिति से साइकिल से चावल ढोते हुए स्कूल परिसर में ला रहे थे। स्कूली बच्चों द्वारा पढ़ाई के बजाय साइकिल के जरिए चावल ढोने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। इसमें मस्तूरी ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला सोन के कुछ बच्चे स्कूल के मध्याह्न भोजन पकाने के लिए सोसाइटी से मिलने वाले चावल के बोरे को साइकिल में ढोते हुए स्कूल तक ला रहे हैं।

बच्चों का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें बच्चों ने आरोप लगाया है कि प्रधान पाठिका पुष्पा मैडम सोसाइटी से स्कूल तक चावल लाने के लिए कहती हैं। इसके लिए साथ ही झूठ बोलने के लिए भी कहती हैं। पैसा भी देती हैं। यदि वे यह नहीं करते तो पुष्पा मैडम उन लोगों को मारती हैं। इस पूरे मामले में प्रधान पाठिका पुष्पा साहू का कहना था कि उनके यहां के कुछ स्टाफ जानबूझकर इस तरह के वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं, ताकि उन्हें स्कूल से हटा दिया जाए।

Tags

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ODISHA LANDSLIDE: भूस्खलन से 7 की मौत, 6 लोग लापता

ODISHA LANDSLIDE: 7 dead, 6 missing     ODISHA LANDSLIDE: ओडिशा के...

DRDO MISSILE PRALAY:प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण हुआ सफल

DRDO MISSILE PRALAY: Test of 'Pralay' ballistic missile successful       DRDO...