HARYANA POLITICS : पूरा कैबिनेट दे सकता है सामूहिक इस्तीफा, आज अमित शाह से मिलेंगे दुष्यंत चौटाला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

HARYANA POLITICS: The entire cabinet can give mass resignation, Dushyant Chautala will meet Amit Shah today

हरियाणा की बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (JJP) की गठबंधन सरकार के लिए मंगलवार का दिन काफी अहम है. हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है. इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है. कहा जा रहा है कि अब हरियाणा में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन नहीं रहेगा.

हरियाणा में विधायक दल की बैठक दोपहर 12 बजे बुलाई गई है. इस बैठक में अर्जुन मुंडा और तरुण चौक पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे. वहीं, राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की आज दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात होगी. इस दौरान लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा होगी. दरअसल जेजेपी, बीजेपी से लोकसभा चुनाव में 1 से 2 सीटों की मांग कर रही है.

इससे पहले सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी दुष्यंत चौटाला ने मुलाकात की थी लेकिन चुनाव में गठबंधन को लेकर बात नहीं बन पाई. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि बीजेपी दरअसल जेजेपी को सीट देने के पक्ष में नहीं है. जेजेपी को हरियाणा बीजेपी भी सीट देने के पक्ष में नहीं है. बीजेपी सभी दस सीटों पर‌ चुनाव लड़ना चाहती है.

इस बीच हरियाणा के निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत ने कहा कि मैंने कल मुख्यमंत्री खट्टर से मुलाकात की थी. हम पहले ही सीएम मनोहर लाल खट्टर की सरकार को अपना समर्थन दे चुके हैं. हम लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं. मुझे लगता है कि जेजेपी से गठबंधन टूटने की प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो गई है.

90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा की मौजूदा स्थिति

बीजेपी – 41

बीजेपी के साथ निर्दलीय – 6

हरियाणा लोकहित पार्टी – 1 (गोपाल कांडा का बीजेपी को समर्थन)

जेजेपी के अलग होने पर बीजेपी को समर्थन – 48

बहुमत का आंकड़ा – 46

विपक्ष में कौन-कौन

जेजेपी -10

निर्दलीय -1 (बलराज कुंडू)

इंडियन नेशनल लोकदल – 1 (अभय चौटाला)

कांग्रेस – 30

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related